Science fact बर्फ, जल के ऊपर तैरती है। क्यों? सामान्यतः पदार्थ का ठोस रूप उसके द्रव रूप की तुलना में भारी होता है। परन्तु जल का व्यवहार इसके विपरीत होता है, अर्थात जल का द्रव रूप, ठोस रूप की तुलना में भारी होता है। इसलिए बर्फ जल के ऊपर तैरती रहती है। पूरियाँ तलने पर क्यों फूल जाती हैं? पूरियों की परतों के बीच उपस्थित हवा में ऊष्मा पाकर काफी अधिक प्रसार होता है जिससे पूरियाँ फूल जाती हैं। रुई में स्प्रिट लेकर हाथ पर लगाने से हमें उस जगह अधिक ठंडक महसूस क्यों होती है? रुई में स्प्रिट लेकर हाथ पर लगाने से हमें अधिक ठंडक महसूस होने का कारण स्प्रिट का तेजी से वाष्पीकरण है। अधिक तेजी से वाष्पीकरण होने से वह उस भाग की ऊष्मा भी तेजी से लेता है जो इसके संपर्क में है। अतः उस विशेष भाग का तापक्रम गिरने से वहाँ ठंडक महसूस होने लगती है। मोटरगाड़ी में पेट्रोल भरवा कर जिधर चाहो उधर दौड़ा सकते है, क्यों? मोटरगाड़ी में पेट्रोल की महीन फुहार हवा के साथ फैंकी जाती है और इसमें आग लगाने के लिये एक पुर्जा होता है जिसे स्पार्क प्लग कहते है जिसमें हल्की चिंगारियाँ पैदा की जा सकती है जो पेट्रोल और हवा के मिश्रण म...