खून का कमी
खून में हीमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की कमी को एनीमिया कहते हैं। इस रोग में शरीर के ब्लड सेल्स का लेवल सामान्य से कम हो जाता है। एनीमिया ज्यादातर औरतों को होती है और इसकी एक मुख्य वजह औरतों का मासिक धर्म होता है। आमतौर पर पुरुषों में 13.5 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन और महिलाओं में 12 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन हो तो इस स्थिति को एनीमिया कहते हैं। एनीमिया क्या होता है ( What is Anaemia) रस-रक्तादि धातुओं में पित्त प्रधान त्रिदोष के कारण धातुओं के पोषण क्रम में शिथिलता उत्पन्न हो जाती है। दोषों के कारण बल, वर्ण और ओज के गुणों का क्षय होने लगता है। परिणाम स्वरूप अल्परक्तता उत्पन्न हो जाती है। फलस्वरूप एनीमिया उत्पन्न हो जाता है। एनीमिया क्यों होता है (Causes of Anaemia) एनीमिया पोषण के कमी के अलावा और बहुत सारे कारण होते हैं जिनमें ये प्रमुख हैं- -एनीमिया के वंशानुगत रुप है और शिशु जन्म लेने के बाद ही स्थिति से पीड़ित हो सकते हैं। -कुछ चिकित्सीय स्थितियों के कारण भी एनीमिया हो सकता है जैसे पोषक तत्वों से रहित आहार भी एक प्रमुख कारक है। -एनीमिया का सबसे मुख्य रुप लोहे की कमी एनीमिया है जिसे आसान...
Comments
Post a Comment